अमरिया: मुन्ना की तूफानी पारी, हर्रायपुर ने देवरनियां को 5 विकेट से हराया
अमरिया कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। हर्रायपुर ने देवरनियां को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरनियां की टीम ने 14 ओवर में 133 रन बनाए। जवाब में हर्रायपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।