हेरहंज: हाटाटोंगरी में बारिश के दौरान वज्रपात से दो मवेशियों की मौत, मुआवजे की मांग
हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हूंबू ग्राम के हाटा टोंगरी टोला में मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान अचानक हुई बज्रपात से दो मवेशियों की मौत हो गई। जिन मवेशियों की पहचान हाटाटांगरी निवासी राजेश यादव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वह अपने मवेसियो को चारा खिलाने के लिए पास की खेत की ओर ले गया था इसी दौरान बारिश के साथ जोरदार वज्रपात हुई l