लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर मुख्य मार्ग पर कुशवाहा समाज ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का किया भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बालगुदर के समीप कुशवाहा समाज द्वारा बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन रविवार की पूर्वाह्न 11,50 पर किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री के आगमन पर समाज के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनकर और अंगवास देकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।