नीम चक बथानी: पुलिस ने जगजीवनपुर गांव से पुलिस से झड़प करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस से झड़प करने के आरोपी शर्मिला देवी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार की शाम करीब 7 बजे बताया कि वर्ष 2013 में सरस्वती पूजा के दौरान पुलिस के साथ झड़प की घटना हुई थी।