उप संचालक कृषि श्री नाथ ने किया रेक प्वाइंट का निरीक्षण
================================================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ द्वारा आज मंगलवार को रेक प्वाइंट, छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उर्वरकों के भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एनएफएल कंपनी का लगभग 700 मीट्रिक टन यूरिया तथा 2000 मीट्रिक टन 20:20:0:13 उर्वरक का परिवहन सुचारू रूप से किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उर्वरकों का सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उप संचालक कृषि श्री नाथ ने संबंधित अधिकारियों एवं परिवहन एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा उर्वरकों के वितरण पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।