SP के निर्देश पर फूलचुवां से गिरफ्तार हुए साइबर आरोपी सरोज कु. दास व प्रवीण कु. दास को पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे जेल भेज दिया। बताया कि प्रतिबिंब एप के लोकेशन पर दोनों को गिरफ्तार किया था। वहीं दोनों साइबर आरोपियों से पूछताछ व गिरफ्तारी के दौरान बरामद दोनों के मोबाइल खंगालने पर साइबर अपराध में संलिप्ता के कई साक्ष्य व लाखों की साइबर ठगी की बात सामने आई है।