सहरिया समुदाय के विकास हेतु विभाग समन्वय से कार्य करें-श्रीमती गुड्डी बाई
सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
-----
मध्यप्रदेश राज्य सहरिया विकास प्राधिकरण भोपाल की अध्यक्ष एवं कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ने कहा कि सभी विभाग सहरिया समुदाय के विकास के लिए समन्वय से कार्य करें तथा शासन की मंशानुरूप बुनियादी सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक प्रदान करें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता, महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे, सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार, ईई पीएचई श्री अफजल अमानुल्ला, ईई आरईएस श्री रामअवतार अगरैया, बिजली कंपनी के डीई श्री आसिफ ईकबाल, सीईओ जनपद कराहल श्री अभिषेक त्रिवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत 31 अक्टूबर तक ग्राम वन अधिकार समिति द्वारा दावे प्राप्त किये जा रहे है, इसके लिए ग्रामों में शिविर लगाकर जानकारी प्रदान की जायें। उन्होंने कहा कि सहरिया समुदाय की धार्मिक आस्थाओं से जुडे लोक देवताओं के स्थानों के संरक्षण और विकास हेतु कार्य योजना बनाई जायें। इस अवसर पर जनजातीय छात्रावासो, आश्रमों में विद्यार्थियों को प्रदाय की जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं, पोषण आहार अनुदान योजना, अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना, अनुसूचित जनजाति राहत योजना, पीएम जनमन, धरती आबा अंतर्गत संचालित योजनाओं और विकास कार्यो की समीक्षा भी की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा भी उपयोगी सुझाव दिये गये।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले में 44 हजार 42 सहरिया मुखिया महिलाओं को पोषण आहार अनुदान योजना के तहत प्रत्येक माह 1500 रूपये की राशि बीडीटी के माध्यम से प्रदान की जा रही है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत 249 एवं धरती आबा अभियान अंतर्गत 254 ग्रामों में विभिन्न कार्य संचालित है। इसके साथ ही एसटी के 15 छात्रावासों एवं 37 आश्रमों में विद्यार्थियों को प्रदाय की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही बताया गया कि कराहल में 50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगतिरत है, इसी प्रकार टिकटोली में 5 करोड की लागत से सहरिया जनजातीय सांस्कृतिक केन्द्र भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
सीएमएचओ डॉ सिकरवार ने बताया कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत 6 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित है, जिनके माध्यम से गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। बिजली कंपनी के श्री आसिफ ईकबाल ने जानकारी दी कि निमानिया सब स्टेशन शुरू हो गया है और लहरौनी में 15 दिन में शुरू कर दिया जायेगा। इसके साथ ही कैरक्या- भोजक्या में भी सब स्टेशन निर्माण के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया चल रही है। महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ श्री खरे ने बताया कि पीएम जनमन के तहत 35 आंगनबाडी भवन बनाये गये है तथा 52 का कार्य प्रगति पर है। ईई आरईएस श्री अगरैया ने बताया कि पीएम जनमन अंतर्गत 24 मल्टीपरपज सेंटर निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
आवासीय विद्यालय में पौधरोपण
मध्यप्रदेश राज्य सहरिया विकास प्राधिकरण भोपाल की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई (कैबीनेट मंत्री दर्जा) द्वारा शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय ढेंगदा परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, सहायक आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, संस्था के प्राचार्य श्री एम.पी. पिपरैया आदि मौजूद रहें। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 5 फलदार पौधो का रोपण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026