कटिहार: विकास भवन के सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित
कटिहार के सांसद दुलाल चंद गोस्वामी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद थे। बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार की लगभग 67 योजनाओं की समीक्षा करते हुए उसका लाभ लोगों को मिले इसकी जानकारी दी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।