कटिहार: मनिया में हार्डवेयर की दुकान में अज्ञात चोरों ने छप्पर तोड़कर नकदी और सामानों की चोरी की, पुलिस से की शिकायत
मनिया में अज्ञात चोरों के द्वारा हार्डवेयर की दुकान का छप्पर तोड़कर दुकान में रखी नकदी और सामानों की चोरी की गई है। दुकान के मालिक सुमित वर्मा के द्वारा इस चोरी की शिकायत मुफ़स्सिल थाने में की गई है। दुकान के मालिक सुमित वर्मा ने बताया है कि ₹20000 नकदी सहित सामान मिलाकर दो लाख से अधिक की चोरी हुई है।