कटिहार: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के मिर्चाईबाड़ी आवास पर भाजपा के गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला हुई आयोजित
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के मिचाईबाड़ी स्थित आवास पर भाजपा के गाँव चलो अभियान को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय दास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लाभार्थी एवं आमजनों से संवाद करेंगे और विकसित भारत के संकल्प की जानकारी देंगे।