नदबई: नदबई में मौसम बदला, सुबह से छाई धुंध, किसान सरसों की बुआई की तैयारी में जुटे, तापमान में गिरावट दर्ज
वेस्टर्न डिस्टर्बेस के असर के चलते शनिवार सुबह से नदबई क्षेत्र में आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। सुबह हल्की धुंध छाने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है।