दतिया: उनाव: युवक की प्रताड़ना से तंग आकर किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या की, पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया
Datia, Datia | Sep 4, 2025 उनाव थाना क्षेत्र के कस्बा उनाव में अज्ञात कारणों के चलते एक किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसको लेकर उनाव पुलिस ने मामले में एक युवक पर मामला दर्ज किया है। गुरुवार शाम 06 बजे पुलिस ने बताया कि 19 अगस्त को किशोर हनुमन्त रायकवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी युवक हरदयाल रायकवार किशोर को बार बात प्रताड़ित कर रहा था।