मुरैना में फैक्टरियों के प्रदूषण पर सवाल, सांक-आसन नदियों को बचाने की मांग
मुरैना। बानमोर और सीतापुर औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित फैक्टरियों से कथित तौर पर निकलने वाले जहरीले धुएं और औद्योगिक अपशिष्ट को लेकर समाजसेवियों ने चिंता जताई है। समाजसेवी व कांग्रेस नेता रामचित्र महाना और गौरव चतुर्वेदी, राजेश राठौर ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर सांक और आसन नदियों को प्रदूषण से बचाने की मांग की है।
समाजसेवियों ने सात्विक एग्रो, जायडेक्स केमिकल सहित कई औद्योगिक इकाइयों की प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था, अपशिष्ट उपचार संयंत्रों और जरूरी अनुमतियों की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जांच में पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जरूरत पड़ने पर संचालन बंद कराया जाए। अब निगाहें जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
#morena #मुरैना