अयोध्या कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में शनिवार शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषक दुर्घटना योजना एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित राहत व लाभ वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया।