फर्रुखाबाद: गंगा पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना कादरीगेट के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी 40 वर्षीय गौरव पांडे पुत्र जगदीश बाइक से गांव हरिहरपुर में दावत खाने गए हुए थे। वापस लौटते समय पांचालघाट गंगा पुल के पास ट्रक ने गौरव पांडे की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ उदयराज ने भर्ती का इलाज शुरू कर दिया है।