पठारी: जिले भर में ई-केवाईसी पूरी होते ही हितग्राहियों को मिलेगा 5 किलो राशन
ई-केवायसी पूरी होते ही हितग्राही को मिला 5 किलो राशन .. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को आयोजित शिविरों में अनेक हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया गया। अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का शिविर स्थल पर ही निराकरण कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना है।