राकेश व अंशुल धीमान ने किया महामाई का गुणगान
जोगिंद्रनगर, उमेश कुमार।
साईं मार्कीट जोगिंद्रनगर में चल रही मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की 5वीं संध्या की शुरूआत मां दुर्गा की आरती से की गई। जिओ मार्ट के सामने सजे पंडाल में पांचवीं संध्या में राकेश रावत, राजेश शर्मा, अश्वनी शर्मा व मनोहर ने महामाई का गुणगान किया।इस संध्या में कूपन के माध्यम से लक्की ड्रा निकाले गए। उधर,युवक मंडल छतर द्वारा करवाई जा रही मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम में पांचवीं संध्या में अंशुल धीमान ने महामाई का गुणगान किया। इस संध्या में देवी दास रांगड़ा मुख्यातिथि रहे जिन्हें समिति प्रधान शक्ति ठाकुर,सचिव संतोष व अन्य सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया।