आगरा: बोदला बिचपुरी मार्ग पर ट्रांसफार्मर फटने से तीन लोग हुए घायल, एसीपी लोहा मंडी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 23, 2024 थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत बोदला बिचपुरी मार्ग पर एक ट्रांसफार्मर फटने का मामला सामने आया है। जिसमें चाय की दुकान के समीप तीन लोग बैठे हुए थे। इस दौरान ट्रांसफार्मर फटा और उसमें से तेल निकलकर उनके ऊपर जा गिरा जिससे तीनों घायल हो गए, इस दौरान थाना जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।