आगरा: मलपुरा अंतर्गत न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित फ्लाईओवर से ट्रक नीचे गिरा, चालक को आई गंभीर चोट
Agra, Agra | Mar 23, 2024 मलपुरा अंतर्गत न्यू दक्षिणी बाईपास पर भांडई स्टेशन फ्लाईओवर से शनिवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक नीचे गिर गया। इस घटना में चालक एक घंटे तक ट्रक में फंसा रहा। स्थानीय निवासी हरदेव ने बताया कि पुलिस और आसपास के लोगों ने एक घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।