आगरा: थाना रकाबगंज पुलिस ने बर्फ कारोबारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया, डीसीपी सिटी सूरज राय ने दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 23, 2024 थाना रकाबगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बर्फ कारोबारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल बरामद किया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि 15 मार्च को कारोबारी राम आसरे का अपहरण किया गया था। पीड़ित को गुरावली से बरामद किया गया। एक अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी हुई है, उससे एक तमंचा, 2 कारतूस और बाइक मिली है।