मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित अग्निशमन केंद्र पर विगत 25 से 30 वर्षों से रह रहे घुमंतु परिवार के लोगों को क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में बनाई जा रही बंजारा टाउनशिप में विस्थापित किए जाने की प्रक्रिया के तहत लगभग 100 परिवारों को उनके लिए आवंटित प्लाटों पर कब्जा दिलाया गया व सभी परिवारों को एक-एक त्रिपाल देकर अस्थाई रूप झोपड़ी डालने के लिए कहा गया।