01 दिसम्बर 2025 को सुबह करीब 10 बजे विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय फार्मेसी कॉलेज, बाँका के विद्यार्थियों द्वारा एड्स जन-जागरूकता रैली एवं प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता से जुड़ी तख्तियां, पोस्टर और नारों के माध्यम से आम लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।