बौंसी: एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में बीपीएससी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
Bausi, Banka | Dec 13, 2024 बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बाैंसी नगर पंचायत में एक मात्र परीक्षा केन्द्र एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्य विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार दिन के 2 बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कुल 444 परीक्षार्थियों में से परीक्षा केंद्र पर कुल 293 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 151 परीक्षार्थियों ने किसी कारण परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।