बौंसी: तेतरिया और बरमनिया गांव से पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Dec 12, 2024 बौसी थाना क्षेत्र के तेतरिया व बरमनिया गांव से पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार शाम 3:00 बजे बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान तेतरिया गांव निवासी मिस्टर यादव, धर्मेंद्र यादव, बरमनिया गांव निवासी सुनील मंडल, दीपक साह के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सभी वारंटी पर बांका न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था।