विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी 50 वर्षीय कांवरिया श्रद्धालु दयाशंकर अचानक अचेत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक जांच में उनका रक्तचाप (बीपी) अत्यधिक बढ़ा हुआ पाया गया।
घटनास्थल पर उपस्थित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए श्रद्धालु को आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया। उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल सीपीआर (CPR) दिया गया तथा ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध कराते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफरल अस्पताल, कटोरिया भेजा गया।
रेफरल अस्पताल, कटोरिया में चिकित्सकों द्वारा उनका समुचित उपचार प्रारंभ किया गया। लगातार चिकित्सकीय निगरानी एवं बेहतर देखभाल के परिणामस्वरूप श्रद्धालु की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और वे अब पूरी तरह होश में आकर स्वस्थ हो रहे हैं। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है तथा उनके सभी महत्वपूर्ण शारीरिक संकेत (वाइटल्स) सामान्य एवं स्थिर हैं।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालु के साथ आए परिजनों के भोजन की भी समुचित व्यवस्था कराई गई तथा उनकी हरसंभव सहायता सुनिश्चित की गई। श्रद्धालु के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन, बांका तथा उपचार में लगे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं समर्पित सेवा के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पूरी चिकित्सा टीम का धन्यवाद किया।
#श्रावणी_मेला_2026
#बांका_जिला_प्रशासन
#जिला_प्रशासन_बांका
#DistrictAdministrationBanka
#KanwarYatra2026
#श्रद्धालु_सुरक्षा
#HealthForDevotees
#EmergencyResponse
#CPR
#Healthcare
#SevaHiSankalp
#SafeKanwarYatra
#ShravaniMela
#BankaCares
#PublicService
28 views | Banka, Bihar | Aug 3, 2026