कुटुंबा: कुटुंबा में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से मौसम बदला, बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ाई
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के अवशेष के प्रभाव से कुटुंबा प्रखंड सहित जिले के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को जिले में दिनभर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होती रही और आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर कुटुंबा प्रखंड में धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है