बक्सर: जिले के 20 केंद्रों पर BPSC सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम ने किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Apr 14, 2026 बीपीएससी के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा मंगलवार को जिले के 20 केंद्रों पर कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। जिसके लिए जिला मुख्यालय में 14 और डुमरांव अनुमंडल में 6 केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षार्थियों को हॉल में प्रवेश से पहले विधिवत जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया।