धरहरा: आग में तीन परिवारों के घर जले, पांच लाख से अधिक की संपत्ति राख,खाना बनाने के दौरान लगी आग,
धरहरा प्रखंड के बंगलवा सराधी गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग से आंगनबाड़ी सेविका समेत तीन परिवारों के घर जल गए। अगलगी में अनाज, जेवरात, नकदी, कपड़े, बर्तन और फर्नीचर समेत पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। तीनों परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा