सैल्यूट है इस ट्रैफिक पुलिस कर्मी को ? यह काम इस ट्रैफिक पुलिस कर्मी का तो नही है लेकिन फिर भी इसने जनता की सहुलियत के लिए यह सराहनीय कार्य किया।
गुरुग्राम यातायात पुलिस बारिश के दौरान सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए रही पूरी तरह मुस्तैद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 4 सितंबर । गुरुग्राम में आज हुई बारिश के दौरान सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम के अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न प्रमुख यातायात बिंदुओं, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।
यातायात पुलिस द्वारा NH-48, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एम.जी. रोड, इफको चौक, शंकर चौक, माता मंदिर रोड, ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड, सेक्टर 4/7 चौक सहित शहर के अन्य प्रमुख मार्गों एवं जलभराव संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। बारिश के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कराया गया तथा आवश्यकता अनुसार यातायात का संचालन सुनिश्चित किया गया।
कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों एवं फील्ड स्टाफ के माध्यम से शहर की यातायात स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। यातायात दबाव वाले स्थानों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।
गुरुग्राम यातायात पुलिस बारिश के दौरान भी आमजन को सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि बारिश के दौरान वाहन धीमी एवं सुरक्षित गति से चलाएं, पर्याप्त दूरी बनाए रखें, जलभराव वाले स्थानों पर सावधानी बरतें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें।