एक दशक बाद भी जल निकासी के स्थाई समस्या का समाधान नहीं कर पाया सिंचाई विभाग, आखिर कौन है जिम्मेदार
किसानो की मांग सर्वे करा फसलों के नुकसान का मिले मुआवजा हो क्षति पूर्ति
पांच गाँवो के जल भराव से सैकडों बीघा फसल जल मग्न, किसान परेशान जिम्मेदार बनें मूक दर्शक
चौडगरा फतेहपुर जनपद के विधानसभा बिन्दकी के मौहार ग्राम पंचायत व क्षेत्र के सैकडों किसानों के सामने जीविकोपार्जन का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की मनमानी के चलते बीते एक दशक से किसान अजीविका के लिए जद्दोजहद कर रहा है बावजूद जनप्रतिनिधि से लेकर शाशन की नुमाइंदगी करने वाले आधिकारी व सफेद पोश के कानों में समस्या निस्तारण के लिए जूँ तक नही रेंग रहा।
आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि साल में दो बार फसल बर्बाद होती है,पहले नहर पटरियों के कटान से दुबारा भारी बारिश चलते, क्षेत्र के गुगौली, कंसपुर, महरहा, सौँह, रतनखेडा, दलाबला खेडा, मौहार आदि गावों की स्थाई जल निकासी न होने के चलते प्रतिवर्ष धान व अन्य की फसलें बर्बाद होती है बावजूद न तो मुआवजा दिया जाता है न ही स्थाई समस्या का समाधान किया जाता है।
ग्रामीणों की मानें तो सीएम हेल्पलाइन 1076, एसडीएम बिन्दकी, राजस्वकर्मी, एनएचआई हेल्पलाइन 1033 पर शिकायत के बावजूद गुणवत्ता पूर्ण समस्या का समाधान नही हो सका।
पाँच गाँवों के जलभराव पर सिंचाई विभाग के जेई से ग्रामीणों की नोंक झोंक वीडियो वायरल
बुद्ववार को जल निकासी की समस्या पर एक गांव के लामबन्द किसानों नें 1076 हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत करते हुए, बिन्दकी विधायक से शिकायत की जिसके बाद कुंभकर्णी चिरनिंद्रा से जागे सिंचाई विभाग के जेई, जेसीबी सहित लाव लस्कर लेकर नहर पटरी पहुंचे भनक लगते ही गुस्साए आधा सैकडा किसानों नें जेई को घेर कर सवाल जवाब करते हुए समस्या समाधान की माँग कि
किसानों की जायज माँगों पर विभाग के जिम्मेदार संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए जिससे ग्रामीण भडक गए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बगैर जल निकासी के स्थाई समाधान किए बगैर साइफन खोलने पर किसान अड गए, जिससे जेई सहित विभागीय अधिकारियों ने कहा का साइफन सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है लिहाजा खोलने की जिम्मेदारी हमारी है, आश्वासन दिया कि विभाग साइफन खोलने के बाद रास्ता बना देंगा जिससे पानी निकल जाऐगा आश्वासन पर किसान शांत हो गए।
आरोप है कि जैसे ही साइफन खुल गया वैसे ही जिम्मेदार अपने किए गए वादे से मुकर गए किसान मुनीम सिंह चौहान नें बताया कि हमारी माँग है जल निकासी का सुरक्षित गलियार बना कर फसलों के नुकसान से किसानो को बचाया जाय प्रभावित किसानों के खेतों का सर्वे करा कर मुआवजा दिलाया जाए।
इस मौके पर राजबहादुर सिंह गौर, धर्मेन्द्र सिंह गौतम, चुन्ना सिंह, रामप्रताप द्विवेदी , शिवबली यादव, शिवमंगल यादव, गँगाराम सहित आधा सैकडा बाढ प्रभावित किसान रहे मौजूद।
Fatehpur, Fatehpur | Sep 5, 2026