जनता की समस्याओं को सुनकर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
पुलिस कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश
फतेहपुर (निष्पक्ष धारा ब्यूरो)। जनपद में फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के क्रम में बुधवार (25 नवंबर 2026) को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं व प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी प्रकरणों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना व शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को न्याय के लिए भटकना न पड़े।