बड़गांव: टाउन हॉल में अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत, श्रद्धांजलि सभा, फायर फाइटिंग उपकरणों की प्रदर्शनी व लाइव डेमो का आयोजन
अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, जागरूकता रैली और लाइव डेमो आयोजित उदयपुर नगर निगम के अग्निशमन विभाग द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ टाउनहॉल परिसर में श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ। कलेक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में 1944 मुंबई डॉक अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।