लालगंज: बंद घर से लाखों की चोरी, जेवर का कवर मिला, 20 से 25 लाख रुपए की क्षति
लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा वार्ड संख्या 26 निवासी नवल किशोर ठाकुर के घर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात, नगद एवं कीमती सामान की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर पांच हजार रुपए नगद, सोने-चांदी के जेवर, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। थाना में दिए आवेदन के अनुसार करीब 20 से 25 लाख रुपए