अशोक नगर: अमल वेयरहाउस मसूर खरीदी केंद्र पर तीन दिनों से किसान तुलाई के इंतजार में, कलेक्टर से लगाई गुहार
अशोकनगर जिले में खरीदी केंद्रों पर मुंशीयों की मनमानी के चलते किसानों की मसूर की तुलाई नहीं हो पा रही है। इसी तरह का मामला अमल वेयरहाउस मसूर खरीदी केंद्र का सामने आया है। खरीदी केंद्र पर बीते 3 दिनों से किसान अपनी उपज की तुलाई कराने के इंतजार में बैठे हैं। किसानों का कहना है कि वहां पर किसानों के लिए ना तो छांव की व्यवस्था है ना ही पीने के लिए पानी है।