चित्तौड़गढ़: लोकसभा आम चुनाव में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में 761 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का उठाया लाभ
लोकसभा आम चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग की सुविधा का सोमवार को 761 मतदाताओं ने लाभ उठाया । लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा कपासन में 151, बेगू में 123, चित्तौड़गढ़ में 144, निंबाहेड़ा में 56, बड़ी सादड़ी में 84, प्रतापगढ़ में 53, मावली में 52 तथा वल्लभनगर में 98 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया।