चित्तौड़गढ़: जिला सूचना विज्ञान केंद्र में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैलट मशीन का प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन
लोकसभा आम चुनाव के अन्तर्गत मतदान हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज बैलेट यूनिट मशीन का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन किया गया। जिला सूचना विज्ञान केंद्र के कक्ष में रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें विधानसभावार अतिरिक्त बैलेट यूनिट का आवंटन किया गया।