चित्तौड़गढ़: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पंचायत समिति सभागार में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित
जिला स्वीप समन्वयक एसीईओ राकेश पुरोहित ने पंचायत समिति सभागार में आयोजित स्वीप जिला स्तरीय 21 प्लस विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, एसोसिएशन, औद्योगिक संस्थानों के सीएसआर मुखिया के साथ बैठक की। उन्होंने के कहा कि मंगलवार को मतदान की मेहन्दी के कार्यक्रम में 51 हजार महिलाओं के हाथों पर मतदान की मेहंदी लगाने का लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।