बस्ती: सफाई कर्मचारी संघ बस्ती के जिला कार्यकारिणी चुनाव पर नियमों के खिलाफ उठे सवाल
Basti, Basti | Dec 25, 2025 उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय कार्यकारिणी चुनाव को लेकर पूर्व पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को नियम व विधि के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए बिना ही नया चुनाव करा दिया गया।