बस्ती: उमरिया गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Basti, Basti | Dec 25, 2025 बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी 23 वर्षीय प्रीति रंजन ने अपने घर में जीने के ऊपर लगे लकड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया हैं।