काको: नवविवाहिता प्रियांका हत्याकांड: न्याय की मांग करते हुए ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
Kako, Jehanabad | May 28, 2026 जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत तेतारपुर गांव की 22 वर्षीय नवविवाहिता प्रियांका कुमारी की गया जिले के कोच थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या के बाद आक्रोश बढ़ गया है। विवाह के करीब 10 महीने बाद हुई इस घटना को लेकर मृतका की मां मंजु देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।