पटना ग्रामीण: तेजप्रताप यादव का फेसबुक पोस्ट, गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- 12 साल से रिलेशन में हूं
लालू यादव के बड़े बेटे और RJD विधायक तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में तेजप्रताप यादव एक लड़की के साथ दिख रहे हैं। तेजप्रताप के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से एक लड़की की फोटो के साथ पोस्ट कर लिखा गया कि 'मैं तेजप्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है।