पटना ग्रामीण: बोरिंग केनाल रोड पर हवाई फायरिंग, पुलिस स्कॉर्पियो सवार अपराधियों की तलाश में जुटी
शनिवार की शाम 6:00 बजे के करीब बोरिंग केनाल रोड स्थित न्यू पुनाईचक इंदिरा भवन के पास हवाई फायरिंग होने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गोली की आवाज सुन लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। वही मौके पर पहुंची पुलिस स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों की तलाश में जुट गई है।