पटना ग्रामीण: पटना: पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा, होटल और फिल्म उद्योग को शराबबंदी से छूट देने की नीति पर सीएम से करेंगे बात
शनिवार की दोपहर 3 बजे पटना में एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा कि होटल फिल्म उद्योग को शराबबंदी से छूट दिए जाने की नीति को लेकर सीएम नीतीश कुमार से वार्ता करेंगे। दरअसल पत्रकारों ने सवाल किया था कि शराबबंदी की वजह से होटल और फिल्म उद्योग प्रभावित हो रहा है जिसके जवाब में उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है।