फतुहा: पुनाडीह पंचायत में जन प्रतिनिधियों के सहयोग से चलाया जा रहा सामुदायिक किचेन।
Fatwah, Patna | Sep 10, 2026 पुनाडीह पंचायत में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। बता दें कि पुनाडीह पंचायत के लगभग सभी गांव बाढ़ से पूर्णतः प्रभावित हैं। लोग ऊंचे स्थान पर रहने को मजबूर है। वैसी स्थिति में पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने विधायक डॉ रामानंद यादव की प्रेरणा से समुदायिक किचन का शुरूआत किया है।जहां बाढ़ पीड़ित भरपेट भोजन कर रहे है।