रावतसर: वार्ड नंबर 11 में भूखंड बेचान में धोखाधड़ी के आरोप में एक महिला पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में सोमवार को एक महिला के खिलाफ भूखंड बेचान में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है । सुधीर सोनी निवासी वार्ड नंबर 11 रावतसर में सुमन निवासी वार्ड नंबर 35 रावतसर पर खरीद शुदा भूखंड को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बेचने व साई के ₹300000 लेने का आरोप लगाया है।रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।