रावतसर: नहर में डूबने से युवक की मौत रावतसर थाने में हुई मर्ग दर्ज गंधेली के पास की घटना
रावतसर तहसील के गंधेली के पास एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से रविवार को मिली जानकारी अनुसार रामकुमार राईका निवासी राईका वाली ढाणी ने मर्ग दर्ज करवाई कि उसके चाचा का लड़का बलवीर राईका रावतसर ब्रांच 25 आरडी नहर में पानी पीने गया जहां पैर फिसलने से नहर में गिर गया जिसे उसकी मौत हो गई ।इस संबंध में रावतसर पुलिस थाने में हुई मर्ग दर्ज।