तोकापाल: घाटपदमुर स्थित शिवानंद आश्रम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित, 35 जोड़ों का विवाह संपन्न, चित्रकोट विधायक भी हुए शामिल
घाटपदमुर स्थित शिवानंद आश्रम में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 35 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सहयोग और मानवता की उत्कृष्ट मिसाल बनकर सामने आया। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।