बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया गंगा घाट पर आयोजित एक महीने के कल्पवास मेले का जायजा लेने पूर्व विधान परिषद सदस्य पहुंचे
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर एक महीने तक आयोजित होने वाले कल्पवास मेला का पूर्व विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार ने जायजा लिया कि वहां जो कल्पवासी रह रहे हैं उन्हें किन प्रकार की सुविधा दी जा रही है। उन्हें कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।यह निरीक्षण शुक्रवार को शाम के सात बजे किया गया