केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर गढ़वाल आयुक्त सख्त, 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन!! भीड़ प्रबंधन से लेकर होल्डिंग एरिया, संचार और स्वच्छता तक की समीक्षा!!
केदारनाथ यात्रा पर प्रशासन का फोकस, भीड़ प्रबंधन से सफाई तक SOP की बारीकी से समीक्षा!!
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु हितैषी बनाने को लेकर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में यात्रा की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुलभ दर्शन, पार्किंग, होल्डिंग एरिया, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा विभिन्न जनपदों के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए तैयार कार्ययोजना की जानकारी दी।