बेतिया के बसवरिया धुनिया पट्टी निवासी 18 वर्षीय लक्की अंसारी के चंद्रावत नदी में डूबने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्की अंसारी, पिता पैयाज अंसारी, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चंद्रावत नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन लक्की का कोई सुराग नहीं मिल सका था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने के साथ तलाश अभियान की निगरानी कर रही है। घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी सूचना भेजी गई है। टीम के पहुंचने के बाद नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की उम्मीद है।
#champaran24news